जलालपुर में आपूर्ति विभाग का दफ्तर बंद मिलने से हड़कंप

अंबेडकरनगर। तहसील परिसर जलालपुर में स्थित आपूर्ति विभाग का कार्यालय सोमवार को बंद मिला, जिससे राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए पहुँचे दूर-दराज के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बिना किसी सूचना या नोटिस के कार्यालय बंद मिलने पर जनता में नाराजगी का माहौल देखा गया।

दरवाजे पर लटका रहा ताला, निराश होकर लौटे लोग

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने कामों के सिलसिले में कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन विभाग के मुख्य गेट पर ताला लटका देख सभी हक्का-बक्का रह गए। घंटों इंतजार करने के बाद भी किसी अधिकारी या कर्मचारी के न आने से लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए लगाते रहे चक्कर

भियांव ब्लॉक के घनश्याम, हरिभजन और सेवाराम सहित कई अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले कई हफ्तों से राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटवाने के लिए लगातार विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

“कभी कर्मचारी नहीं मिलते, कभी अगली तारीख बता दी जाती है। आज भी पूरे भरोसे के साथ आए थे, लेकिन यहां भी ताला बंद मिला। कोई सूचना तक नहीं दी गई,” — शिकायतकर्ता घनश्याम।

कार्यालय बंद रहने की वजह बताने वाला भी कोई नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अक्सर गैरहाजिर रहते हैं और विभागीय कार्यों में अनावश्यक देरी होती है। बिना पूर्व सूचना के कार्यालय बंद रहने पर नागरिकों ने प्रशासन से गंभीर नाराजगी जताई।

DSO का बयान: अधिकारी हाईकोर्ट और अन्य कार्य में व्यस्त

इस मामले में पूछे जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) शिवाकांत पांडे ने बताया कि:

“भियांव के पूर्ति निरीक्षक किसी की तबीयत खराब होने के कारण बाहर गए हैं, जबकि जलालपुर के पूर्ति निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी हाईकोर्ट में चल रहे शासकीय कार्य से अनुपस्थित हैं।”

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading