पटियाला में मकान देखने पहुंचे दंपती पर पिटबुल का हमला, दोनों गंभीर घायल

महिला के पैर और हाथ को काटा

पटियाला। पटियाला में मकान देखने पहुंचे एक दंपती पर घर में पाले गए पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले महिला का पैर पकड़ लिया। पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते ने उनकी पीठ पर हमला कर दिया।

बचाने पहुंचे लोगों ने डंडों से पीटा

पति के चिल्लाने पर कुत्ता महिला को छोड़कर फिर उनकी ओर झपटा और उसकी बाजू मुंह में दबा ली। दंपती की चीखें सुनकर करीब 5 से 6 लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने कुत्ते को करीब 40 से 50 डंडे मारे, जिसके बाद उसने दंपती को छोड़ दिया और वापस घर के अंदर चला गया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हमले में घायल दंपती को अस्पताल ले जाया गया। महिला के हाथ की सर्जरी करनी पड़ी, जबकि व्यक्ति की टांग और पीठ में टांके लगाए गए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

थाना अनाज मंडी पुलिस ने BNS की धारा 291, 125-A और 125-B के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल कुत्ते के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है।

मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि कुत्ते के मालिक का पता लगने के बाद केस में उसका नाम जोड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button