गैस न मिलने पर लोगों का फूटा गुस्सा

कानपुर। शहर में गैस आपूर्ति बाधित होने से सोमवार सुबह लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। स्वरूप नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों को जब कार्यालय और गोदाम बंद मिला, तो नाराज लोगों ने मेन रोड पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया।

बताया जा रहा है कि कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान थे। कुछ ग्राहकों का आरोप है कि उन्हें डिलीवरी का मैसेज तो मिल गया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। इससे आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भी एजेंसी कार्यालय के बंद शटर के सामने सीढ़ियों पर बैठ गईं और विरोध जताया।

सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ वाहन चालकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से सिलेंडर हटवाए और यातायात को सुचारु कराया।

वहीं, एजेंसी के बाहर भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने मौके पर लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग गैस सिलेंडर मिलने की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

Related Posts

9 महीने बाद मिला सम्मान, अग्निवीर प्रेम सिंह को शहीद का दर्जा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के अग्निवीर प्रेम सिंह को आखिरकार 9 महीने बाद शहीद का दर्जा मिल गया। इस खबर से जहां परिवार को गर्व है, वहीं लंबे…

Continue reading
पिता की मौत का सदमा नहीं सह सकी बेटी, हार्ट अटैक से गई जान

बुलंदशहर। जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पिता की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनते ही नाबालिग बेटी की भी हार्ट अटैक से जान चली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *