बठिंडा में गेहूं के खेत में प्लेन क्रैश, एक की मौत, 9 घायल

  • बठिंडा के गोनियाना मंडी में रात को हुआ प्लेन क्रैश
  • हादसे में गोविंद की मौत, 9 लोग घायल
  • घटना के बाद पुलिस ने 2 किमी दूर मीडिया को रोका

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में देर रात एक गेहूं के खेत में रहस्यमयी प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह हादसा गोनियाना मंडी के अकालियां कलां गांव में रात करीब 2 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेन में आग लग गई और कुछ देर बाद उसमें धमाका भी हुआ। मृतक की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी निवासी गोविंद के रूप में हुई है, जो अनाज लोडिंग के लिए पंजाब आया था।

घटना स्थल से मीडिया को रखा गया दूर, सुरक्षा बढ़ाई गई
हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और मीडिया को घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर रोक दिया गया। घटनास्थल पर केवल सुरक्षा बल और जांच एजेंसियों के अधिकारी मौजूद हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्रैश हुआ विमान किसका था, कहां से उड़ान भरी थी और इसका संबंध ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से है या नहीं।

वीडियो में दिखी जलती हुई वस्तु, चश्मदीदों ने बताया- ‘प्लेन गिरा’
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में खेत में जलती हुई वस्तु और फायर ब्रिगेड के कर्मियों को आग बुझाते हुए देखा जा सकता है। एक चश्मदीद ने पुष्टि करते हुए कहा कि खेत में प्लेन गिरा और जैसे ही लोग पास पहुंचे, उसमें ब्लास्ट हो गया।

10 लोग अस्पताल पहुंचे, 2 गंभीर रूप से घायल
गोनियाना मंडी अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. धीरा गुप्ता ने बताया कि उन्हें रात ढाई बजे सूचना मिली कि प्लेन क्रैश जैसी घटना में घायल लोग अस्पताल लाए जा रहे हैं।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading