वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के पीएम रामगुलाम की मुलाकात

  • पीएम मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के पीएम रामगुलाम से मुलाकात की
  • दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता और कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए
  • पीएम मोदी बोले- भारत और मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, परिवार हैं

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। यहां उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। यह केवल औपचारिक संबंध नहीं बल्कि आध्यात्मिक जुड़ाव है। वहीं, मॉरीशस के पीएम रामगुलाम ने कहा कि भारत ने हमेशा मॉरीशस के विकास और प्रगति में साथ निभाया है। वाराणसी पहुंचने पर मिले शानदार स्वागत को उन्होंने अभूतपूर्व बताया।

इससे पहले पीएम मोदी पुलिस लाइन से होटल ताज तक करीब 3 किमी लंबा रोड शो करते हुए पहुंचे। रास्ते में हजारों लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर उनका स्वागत किया, फूल बरसाए और शंखनाद किया। पीएम मोदी ने भी काफिले की गति धीमी कर लोगों से मुलाकात की।

वार्ता के बाद तय हुआ कि मॉरीशस पीएम शाम को नमो घाट से क्रूज के जरिए दशाश्वमेध घाट जाएंगे और वहां गंगा आरती देखेंगे। योगी सरकार ने उनके सम्मान में होटल ताज में रात्रिभोज का आयोजन किया है।

मॉरीशस पीएम 9 से 16 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं। 12 सितंबर को वे बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद अयोध्या जाकर रामलला का आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान वे तिरुपति बालाजी और मुंबई में एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading