पीएम मोदी- बिहार की बेटियां जंगलराज से दूर रख रहीं प्रदेश को

भागलपुर। पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के भागलपुर में चुनावी रैली की। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार एक बार फिर NDA सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा, “बिहार की बेटियां आज वोटिंग कर रही हैं ताकि प्रदेश को फिर से जंगलराज में न जाना पड़े।”

RJD पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी के पोस्टर में कांग्रेस के नामदार (राहुल गांधी) की तस्वीर तक नहीं दिख रही है। उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच दरार की ओर इशारा करते हुए कहा,
“कांग्रेस के नामदार बिहार आना भी नहीं चाहते थे, लेकिन इन्हें जबरदस्ती लाया गया।”

मोदी ने RJD पर तंज कसते हुए कहा—

“राजद वालों को फ से फरौती, र से रंगदारी, प से परिवारवाद और घ से घोटाला ही सिखाया गया है।”

‘जंगलराज में नहीं हुआ कोई काम’

भागलपुर से पहले पीएम मोदी ने अररिया में रैली की थी। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले चरण की वोटिंग जोश के साथ चल रही है, बूथों पर लंबी कतारें इसका सबूत हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा—

“RJD के नेताओं ने बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर दिया। NDA की डबल इंजन सरकार आने के बाद ही विकास की रफ्तार बढ़ी है।”

उन्होंने गिनाया कि पटना में IIT और AIIMS, बोधगया में IIM, दरभंगा में नया AIIMS और भागलपुर में IIIT की स्थापना NDA सरकार में हुई। इसके अलावा गंगा पर 4 बड़े पुल बने और 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज भी खोली गईं।

भीड़ देखकर बोले मोदी – “प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है”

पीएम ने रैली की भीड़ देखकर कहा—

“इतना बड़ा पंडाल मैंने कम ही देखा है। मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था, लोग पैदल आ रहे थे। यह दृश्य खुद बताता है कि नतीजा क्या होगा।”

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा—

“आप सब सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं, घरवालों को खाना मिला क्या? या फिर आपने सुबह 4 बजे उठकर बना दिया होगा।”

“विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी”

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का विकास देश के विकास से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा—

“RJD और कांग्रेस ने बिहार को सिर्फ धोखा दिया। जहां कट्टा और करप्शन का राज होता है, वहां कानून दम तोड़ देता है। ये लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।”

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *