शारदीय नवरात्रि- दुर्गापूजा को लेकर पुलिस ने कसी सुरक्षा कवच

  • मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा और अधिकारों की जागरूकता दी जाएगी।
  • सुबह से शाम तक पंडालों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घाटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था।
  • प्रशासन और पुलिस का समन्वित प्रयास शांति और सौहार्द का माहौल सुनिश्चित करेगा।

अम्बेडकरनगर। शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा के पावन पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता योजना तैयार कर पूरी सक्रियता दिखा दी है। दुर्गा पूजा पंडालों एवं प्रतिमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सख्त प्रबंध किए हैं। साथ ही, मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा व अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

दुर्गा पंडालों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि 22 सितंबर से शुरू हुए नवरात्र के मद्देनजर जिले में स्थापित सभी दुर्गा प्रतिमाओं और पंडालों का विस्तृत ब्यौरा तैयार किया जा चुका है। दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुरक्षा संबंधी मांगों को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नवरात्रि और दुर्गापूजा के दौरान जहां-जहां प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, वहां घाटों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें।

सुबह से शाम तक पुलिस का कड़ा पहरा

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के सभी पंडालों पर सुबह से शाम तक पुलिस की निगरानी रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत हस्तक्षेप भी किया जाएगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading