कांवड़ यात्रा से पहले अलर्ट मोड में पुलिस

एसपी ने अयोध्या बॉर्डर से प्रमुख शिवधामों तक परखी तैयारियां

  • बैरियर, कांवड़ मार्ग, घाटों और मंदिरों का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर दिए निर्देश

अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंगलवार को जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों, अयोध्या बॉर्डर के बैरियर, प्रमुख घाटों और मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के सेवागंज बैरियर (अयोध्या बॉर्डर) से हुई। इसके बाद थाना अहिरौली के यादव नगर बैरियर (अयोध्या बॉर्डर), कोतवाली अकबरपुर स्थित शिव बाबा धाम, थाना टांडा क्षेत्र के कांवड़ मार्ग, प्रमुख घाटों और मंदिरों, थाना अलीगंज के सेमहरिया चौराहा तथा थाना इब्राहिमपुर के मिरानपुर घाट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, कांवड़ मार्ग पर सुचारु यातायात बनाए रखने और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े सभी इंतजामों को प्रभावी ढंग से लागू करने और निर्धारित ड्यूटी का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button