आगरा के शास्त्रीपुरम में होटल ‘द हेवन’ पर पुलिस की रेड

होटल में घंटों के हिसाब से कमरे देने का खुलासा

छापे के दौरान डक्ट में छिपी युवती नीचे गिरी, हालत गंभीर

संचालक और युवती के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा। आगरा के शास्त्रीपुरम में स्थित होटल द हेवन पर पुलिस की छापेमारी के बाद प्रशासन ने होटल पर ताला जड़ दिया है। कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर बने इस होटल के प्रवेश द्वार को पूरी तरह बंद कर दिया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर-बाहर न जा सके।

घटना मंगलवार दोपहर की है, जब सिकंदरा थाना क्षेत्र के आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स में बने इस होटल में पुलिस ने रेड मारी। जांच के दौरान एक युवती छिपने के प्रयास में होटल के फ्रंट एलिवेशन की डक्ट में घुस गई। बाहर निकलते समय कमजोर फर्श टूट गया और वह नीचे गिर गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई।

नग्न अवस्था में मिली घायल युवती

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय युवती नग्न अवस्था में थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने होटल संचालक संतोष और गौतम (दोनों सगे भाई, निवासी दहतोरा) तथा युवती के बॉयफ्रेंड (निवासी कलाल खेड़िया) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि तीनों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

होटल में घंटों के हिसाब से कमरे देने का खुलासा

जांच में सामने आया है कि होटल में घंटों के हिसाब से कमरे किराए पर दिए जाते थे, जो होटल संचालन के नियमों का खुला उल्लंघन है।
होटल संचालक लोकल आईडी पर भी प्रेमी जोड़ों को कमरा दे देते थे और कई बार रजिस्टर में एंट्री तक नहीं की जाती थी।
पुलिस के मुताबिक, इस अवैध गतिविधि से होटल में रोजाना भारी कमाई होती थी।

होटल सील, पुलिस जांच जारी

रेड के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल की सीढ़ियों पर लगे गेट को बंद कर दिया गया है ताकि कोई अंदर प्रवेश न कर सके।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि होटल में कितने समय से यह अनियमित गतिविधियां चल रही थीं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *