भारत में जल्द शुरू होगा पॉलीमर नोटों का ट्रायल

₹10 और ₹20 के नोटों से होगी शुरुआत

  • सफल ट्रायल के बाद 2027 से विस्तार संभव
  • पेपर और पॉलीमर नोट साथ-साथ चलेंगे
  • बदलाव चरणबद्ध तरीके से होगा

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में पॉलीमर (प्लास्टिक) से बने नोटों का पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहल नई पीढ़ी की अधिक टिकाऊ करेंसी को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

प्रारंभिक चरण में RBI ₹10 और ₹20 के नोटों पर पॉलीमर तकनीक की टेस्टिंग करेगा। ट्रायल के दौरान इन नोटों के उपयोग, टिकाऊपन और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त परिणामों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो वर्ष 2027 से पॉलीमर नोटों को बड़े स्तर पर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

RBI ने स्पष्ट किया है कि पॉलीमर नोट आने के बाद भी मौजूदा कागजी नोट तत्काल बंद नहीं होंगे। दोनों प्रकार की करेंसी कुछ समय तक समानांतर रूप से प्रचलन में रहेगी और बदलाव चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button