डाक विभाग का 22 जुलाई से महाअभियान

  • अंबेडकरनगर में 22 जुलाई को डाक जीवन बीमा योजनाओं के लिए महाअभियान
  • अयोध्या मंडल के सभी डाकघरों में समन्वित प्रचार-प्रसार की योजना
  • अभियान की रूपरेखा विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में तैयार

अंबेडकरनगर। डाक विभाग अयोध्या मंडल अंतर्गत डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजनाओं के प्रचार-प्रसार और अभिसरण को लेकर 22 जुलाई को एक दिवसीय विशेष महाअभियान चलाएगा। इसके तहत मंडल के सभी डाकघरों में समन्वित ढंग से घर-घर संपर्क कर लोगों को पीएलआई योजना की जानकारी दी जाएगी।मंडी के प्रवर अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित व्यवसायिक समीक्षा बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। इसमें जलालपुर, मालीपुर, दुल्हूपुर, सैदेही, जाफरगंज, बंदीपुर, किछौछा एवं सिकंदरपुर क्षेत्र के शाखा पोस्टमास्टर व सहायक पोस्टमास्टर शामिल रहे।बैठक में प्रवर अधीक्षक ने कहा कि अभियान के दौरान स्नातक डिग्रीधारी युवक-युवतियों, शिक्षक, पुलिसकर्मी, डॉक्टर, इंजीनियर व अधिवक्ताओं से प्राथमिकता से संपर्क कर उन्हें डाक जीवन बीमा की सुरक्षा और पूंजी संचय से जुड़ी विशेषताओं की जानकारी दी जाए। आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों के लिए पीएलआई विशेष रूप से लाभकारी है, इस बात को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि डाक कर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय होकर योजनाओं की सटीक जानकारी साझा करें। अभियान के अंतर्गत नए ग्राहकों के पॉलिसी प्रस्ताव तत्काल प्रोसेस कर पोर्टल पर दर्ज करने की जिम्मेदारी दी गई है। डाक निरीक्षक अभिषेक तिवारी ने डाक जीवन बीमा की तकनीकी विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक नूतन सिंह, चंद्रप्रकाश व राकेश उपाध्याय सहित मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading