मुन्ना भाई में जबरदस्त एक्शन करते नजर आयेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू आने वाली फिल्म मुन्ना भाई में जबरदस्त एक्शन करते नजर आयेंगे। आदि शक्ति एंटरटेनमेंट और प्रीमियर टॉकीज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना भाई’ में प्रदीप पांडेय और खुशी दुबे की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गयी है। मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे। प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ ने बताया, “ मुन्ना भाई एक बेहतरीन फिल्म है। नेरेशन के दौरान ही मुझे यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। मुझे उम्मीद है कि फिल्म मुन्ना भाई भोजपुरी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर नए शिखर छूने वाली टॉप फिल्म होगी। भोजपुरिया दर्शकों को ‘मुन्ना भाई ‘ यानी कि मेरा किरदार बहुत ही पसंद आने वाला है।”

फिल्म को लेकर निर्माता संजय मिश्रा और राजेश.एस. सिंह ने कहा कि लोगों को फिल्म मुन्ना भाई एक अलग दुनिया का अनुभव करने वाली है, जिसमें उन्हें प्रदीप के अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे। अब तक कि प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की सभी फिल्मों से अलग होने वाली है ‘मुन्ना भाई’। फिल्म में दर्शकों को रोमांस और एक्शन का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा।” गौरतलब है कि फिल्म मुन्ना भाई में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’, खुशी दुबे, मनोज सिंह टाईगर,अमित शुक्ला, संजय महानंदा, अनुराधा सहित कई अन्य कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button