नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया

आलापुर अम्बेडकरनगर। आलापुर में गुरूवार को सवर्ण समाज के लोगों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी रामनगर चौक पर एकत्रित हुए और आलापुर तहसील तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और नए नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग दोहराई।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तहसील पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी के नए नियम अनुचित और भेदभावपूर्ण हैं। प्रदर्शनकारी सरकार से इन नियमों को तत्काल निरस्त करने की अपील कर रहे हैं।

पूर्व मंडल अध्यक्ष ने लगाए आरोप

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान पांडेय ने कहा कि यूजीसी के नए नियम सवर्ण युवाओं को अपराधी बना रहे हैं और समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के लालच में ऐसे कानून ला रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ेगा। पांडेय ने जोर देकर कहा कि नियम तत्काल वापस लिए जाएं, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।

जिला पंचायत सदस्य ने किया काला कानून करार

भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य कांत कन्नौजिया ने भी नए नियमों को ‘काला कानून’ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे नियमों का दुरुपयोग होने की संभावना अधिक है और सरकार को इसे समाप्त करना चाहिए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *