विश्व हिंदू परिषद की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न, हृदयमणि बने नए जिला अध्यक्ष

  • प्रदीप पांडे को जिला सह मंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष बने संरक्षक
  • श्याम बाबू को पुनः प्रान्त सत्संग प्रमुख का अहम दायित्व
  • बैठक में खण्ड व प्रखण्ड स्तर तक संगठन विस्तार की योजना

अम्बेडकरनगर | विश्व हिंदू परिषद की छः माही प्रान्तीय बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं को लेकर दो दिवसीय विशेष बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के 25 जनपदों से आए विहिप पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान संगठनात्मक समीक्षा के साथ ही आगामी छह माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और दायित्वों में फेरबदल भी किया गया।

संगठन के जिला कार्याध्यक्ष रहे हृदयमणि मिश्रा को जिले का नवीन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे को अब जिले का संरक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त भीटी प्रखण्ड अध्यक्ष रहे प्रदीप पांडे को ही जिला सह मंत्री की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अम्बेडकरनगर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले से एकमात्र प्रान्त अधिकारी रहे श्याम बाबू को पुनः प्रान्त सत्संग प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। संगठनात्मक दृष्टिकोण से यह पद अत्यंत अहम माना जाता है क्योंकि विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्य सत्संग के माध्यम से ही संचालित होते हैं।

बैठक में पिछले 6 महीनों में हुए कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले 6 महीनों के भीतर खण्ड व प्रखण्ड स्तर तक संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों की कार्ययोजना तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी जिलों में निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से खण्ड स्तर तक पहुँचाया जाएगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading