लोकसभा में राहुल गांधी ने पेपर लीक बिल पर सरकार को घेरा

पेपर लीक संशोधन विधेयक पर दूसरे दिन भी जारी रही बहस

  • छात्रों के सम्मान और अधिकारों की उठाई बात
  • प्रदर्शन कर रहे युवाओं का किया समर्थन

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ देश के युवा अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।

छात्रों के समर्थन में बोले राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मन में गुस्सा था, लेकिन किसी के प्रति नफरत नहीं थी। उन्होंने भाजपा नेताओं से भी अपील की कि वे अपने बच्चों से पूछें कि आखिर छात्रों को सड़क पर उतरने की जरूरत क्यों पड़ी।

युवाओं के सम्मान की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र बदलती दुनिया को समझते हैं और खुले विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। ऐसे युवाओं पर पूरे देश को गर्व होना चाहिए।

दूसरे दिन भी जारी रही बहस

पेपर लीक संशोधन विधेयक पर संसद में लगातार दूसरे दिन चर्चा हुई। पहले दिन करीब नौ घंटे तक बहस चली थी। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने पक्ष रखा, जबकि विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button