रेल हादसा टला: मल्हौर स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला भारी लोहे का ढांचा

  • मल्हौर स्टेशन के पास ट्रैक पर रखा था भारी लोहे का ढांचा
  • हमसफर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाया
  • रविवार तड़के 3:40 बजे हुई घटना से टली बड़ी दुर्घटना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। आनंद विहार से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस (12572) के लोको पायलट की सतर्कता से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। मल्हौर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक भारी-भरकम लोहे का ढांचा रखा गया था, जिसे देखकर पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

 तड़के 3:40 बजे हुआ घटनाक्रम
यह घटना रविवार सुबह 3:40 बजे की है। लोको पायलट ने ट्रैक पर खतरा भांपते ही ट्रेन रोक दी और तुरंत इंजीनियरिंग कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद मौके पर आरपीएफ, सिविल पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की गई।

ट्रैक पर मिला संदिग्ध स्ट्रक्चर
ट्रैक से हटाया गया ढांचा एक होर्डिंग जैसा प्रतीत हो रहा है, जिस पर नंबर 1087/8-10 अंकित था। यह ढांचा डाउन लाइन पर गिरा मिला। प्रथम दृष्टया यह कोई सामान्य घटना नहीं मानी जा रही है, और अधिकारियों को इसमें साजिश की आशंका लग रही है।

 सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू, केस दर्ज
आरपीएफ और गोमतीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया को सौंपी गई है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading