धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में राम गोपाल वर्मा फंसे

  • विवादित बयानों से फिर घिरे राम गोपाल वर्मा

  • हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप

  • हाईकोर्ट के वकील ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत0

मुंबई। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस अध्यक्ष और हाईकोर्ट वकील मेदा श्रीनिवास ने वर्मा के खिलाफ हिंदू विरोधी टिप्पणियों को लेकर आंध्र प्रदेश के थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत में रामायण, महाभारत और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के सबूत भी संलग्न किए गए हैं। वर्मा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने, क्षेत्रीय विवाद भड़काने और सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हैं। श्रीनिवास ने IPC की कई धाराओं और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और आंध्र CM चंद्रबाबू नायडू पर टिप्पणी को लेकर वर्मा पर केस दर्ज हो चुके हैं।

राम गोपाल वर्मा जल्द ही मनोज बाजपेयी के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म से वापसी करने वाले हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading