रामपुर कला को मिली बिजली संकट से राहत

रामपुर कला गांव के सैकड़ों ग्रामीणों और पॉवरलूम संचालकों को वर्षों से बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा था। गांव में मात्र एक 400 केवीए का ट्रांसफार्मर था, जिससे घरेलू उपभोक्ता और बुनकर, दोनों को सप्लाई दी जा रही थी। ओवरलोडिंग के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकना, केबल जलना और लाइन फॉल्ट की समस्या बनी रहती थी।

अब गांव में एक और नया 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। अवर अभियंता संजय यादव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर कार्यवाही करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया।

लंबे समय से थी ओवरलोड की समस्या

गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था काफी समय से चरमराई हुई थी। एक ही ट्रांसफार्मर से घरेलू और औद्योगिक दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं को जोड़ने से लोड क्षमता कई गुना बढ़ गई थी। इससे ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाता था। इससे न केवल गांव अंधेरे में डूब जाता था बल्कि पॉवरलूम आधारित रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता था।

ग्रामवासियों ने लगातार इस समस्या की शिकायत क्षेत्रीय अवर अभियंता संजय यादव से की थी। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए गांव के लिए बिजनेस प्लान के अंतर्गत 250 केवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा, जिसे स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

ट्रांसफार्मर स्थापित होते ही दौड़ी रौशनी

स्वीकृति मिलने के बाद विद्युत विभाग की देखरेख में ठेकेदार सतेंद्र वर्मा द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया। शनिवार को अवर अभियंता संजय यादव, उपखंड अधिकारी वीरेंद्र कुमार शुक्ला और अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्य की जांच की और ट्रांसफार्मर को विधिवत चालू करवाया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading