जीएसटी छूट पर रवि किशन–अखिलेश यादव आमने-सामने

  • जीएसटी पर छूट को लेकर रवि किशन और अखिलेश यादव में जुबानी जंग
  • सांसद बोले– 3 हजार का जैकेट 1600 में दिलाऊंगा, गोरखपुर आकर देखिए
  • अखिलेश ने सोशल मीडिया पर कहा– झूठे न हों, अज्ञानी जरूर हैं

गोरखपुर। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गोरखपुर आएं तो मैं उन्हें वही दुकान दिखाऊंगा जहां 3 हजार का जैकेट 1600 में मिल रहा है। जीएसटी रिफॉर्म से गरीबों को 50% तक फायदा हो रहा है।

दरअसल, रवि किशन ने 22 सितंबर को कहा था कि जीएसटी सुधार के बाद 100 रुपए का सामान 45 रुपए में, 5 हजार का सामान 2600 रुपए में और 3 हजार की जैकेट 1600 रुपए में मिल सकती है। इसके बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर कर लिखा कि ‘‘ये झूठे भले न हों, लेकिन अज्ञानी जरूर हैं’’।

रवि किशन ने कहा– ‘‘गरीब के लिए 10-20 रुपए की छूट भी बड़ा फायदा है। अखिलेश जी सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें गरीबों का दर्द नहीं पता। हम मिट्टी के घर से आए हैं, हमारी पहचान सच है।’’

उन्होंने गोरखपुर के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां पहले गंदगी और लाशें बहती थीं, वहां अब क्रूज चल रहा है। ‘‘गरीबी देख चुके लोग ही देश चलाने का दर्द समझते हैं।’’

आजम खान की रिहाई पर रवि किशन ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है, उन्हें जमानत मिली है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अब गुंडाराज खत्म हो चुका है, भाजपा 2027 में भी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading