रिलायंस का तिमाही मुनाफा 22% घटा

  • पहली तिमाही के नतीजे जारी
  • मुनाफा 20,946 करोड़ रुपये
  • रेवेन्यू 25% बढ़कर 3.11 लाख करोड़
  • तिमाही आधार पर मुनाफे में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.40% घटकर 20,946 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 26,994 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में करीब 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) में रिलायंस का नेट प्रॉफिट 16,971 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर 3.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2.48 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर रेवेन्यू में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3.25 लाख करोड़ रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button