हनी ट्रैप से आगे बढ़ी जासूसी, साइबर नेटवर्क से रक्षा क्षेत्र पर निशाना

एयरफोर्स चीफ बोले- प्यार, कर्ज और MLM के जाल में फंसाकर जुटाई जा रही संवेदनशील जानकारी

  • हनी ट्रैप से आगे बढ़े विदेशी जासूसी नेटवर्क
  • सोशल मीडिया और MLM के जरिए निशाना
  • कर्ज के जाल में फंसाकर जानकारी जुटाने की कोशिश
  • DRDO और निजी रक्षा कंपनियों की सुरक्षा पर जोर
  • सुरक्षित नेटवर्क और सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने की सलाह

नई दिल्ली। विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ हनी ट्रैप तक सीमित नहीं रह गए हैं। वे साइबर जासूसी और कई दूसरे तरीकों से भारतीय रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने इस खतरे को लेकर सतर्क किया है।

प्यार, कर्ज और MLM के जरिए फंसाने की कोशिश

आशुतोष दीक्षित के मुताबिक, जासूसी नेटवर्क सोशल मीडिया पर प्यार के जाल में फंसाने, मल्टीलेवल मार्केटिंग (MLM) और कर्ज के दबाव जैसी रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र से जुड़े अंदरूनी लोगों के जरिए भी गोपनीय जानकारियां लीक होने का खतरा बना हुआ है।

DRDO और निजी कंपनियों की सुरक्षा पर जोर

उन्होंने बताया कि ऐसे खतरों से निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई कदम उठाए गए हैं। सरकारी संस्थानों, DRDO की प्रयोगशालाओं और निजी रक्षा कंपनियों की साइबर सुरक्षा मजबूत करने पर काम किया जा रहा है।

कंपनियों को सुरक्षित नेटवर्क की सलाह

दीक्षित ने कहा कि निजी रक्षा कंपनियों को नेटवर्क का सुरक्षित इस्तेमाल करने और सही सॉफ्टवेयर चुनने के लिए एक एजेंसी के माध्यम से सलाह दी जा रही है। कंपनियों को इन निर्देशों का पालन करना चाहिए। इससे साइबर सुरक्षा से जुड़े ज्यादातर खतरों को रोकने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button