भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, हयातगंज में शुरू हुई प्याऊ व्यवस्था

टांडा (अंबेडकरनगर)। लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के बीच टांडा तहसील क्षेत्र के हयातगंज मोहल्ला पश्चिम में नागरिकों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए प्याऊ की व्यवस्था शुरू की गई है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थापित इस प्याऊ से लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
समाजसेवियों के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। बाजार आने-जाने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, मजदूरों तथा राहगीरों को गर्मी के बीच पेयजल की सुविधा मिलने से राहत महसूस हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बढ़ते तापमान के बीच इस प्रकार की व्यवस्थाएं जनहित में महत्वपूर्ण साबित होती हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अहमद, जीशान अहमद और मोहम्मद आलम सहित कई लोगों ने उपस्थित रहकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक दायित्व का हिस्सा है और आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button