बारिश से मिली राहत- खेतों में लौटी हरियाली की उम्मीद

  • रविवार शाम को मौसम में आया बदलाव, काले बादल और तेज हवा से राहत
  • जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश, खेतों को मिला जल लाभ
  • अकबरपुर में बादलों की आवाजाही, पर बारिश नहीं
अंबेंडकरनगर। जून की तपती धूप और लगातार बढ़ते तापमान से परेशान जनपदवासियों को रविवार शाम मौसम के बदलाव ने कुछ राहत पहुंचाई। शाम होते-होते आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया और तेज हवा के साथ मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को भी इसका असर बना रहा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जिससे खेतों की प्यास बुझी और किसानों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।
शहर में बादलों की मौजूदगी, ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी वर्षा
अकबरपुर नगर क्षेत्र में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और ठंडी हवा बहती रही, लेकिन अभी तक यहां बारिश नहीं हुई है। हालांकि जिले के बसखारी, हंसवर, मुबारकपुर, कटेहरी, जलालपुर, भीटी व आलापुर क्षेत्रों में रविवार देर शाम से ही तेज वर्षा शुरू हो गई, जो सोमवार को भी रुक-रुक कर होती रही।
किसानों को मिला संजीवनी समान जल लाभ
बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण खेतों में धान की नर्सरी सूखने लगी थी। इससे किसान चिंतित थे कि कहीं समय से धान की रोपाई न हो पाए। बारिश न होने से खेतों की तैयारियों पर भी असर पड़ा था। रविवार की बारिश ने इन आशंकाओं को काफी हद तक दूर कर दिया। धान की बुवाई और रोपाई के लिए यह वर्षा वरदान साबित हो रही है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading