बाढ़ से निपटने की तैयारी पर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक

अंबेडकरनगर। बाढ़ आपदा की संभावित स्थिति से निपटने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के बाद किए जाने वाले प्रबंधन एवं राहत कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद अंबेडकरनगर में बाढ़ को प्रभावित करने वाली प्रमुख नदियां घाघरा (70.4 किमी) और तमसा हैं। इनके अलावा थिरुआ नाला भी बाढ़ की स्थिति को प्रभावित करता है। जनपद की टांडा और आलापुर तहसीलें मुख्य रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं।

23 गांव बाढ़ प्रभावित, 13 राहत चौकियां स्थापित

प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित कुल 23 गांव चिन्हित किए गए हैं। टांडा तहसील में 10 तथा आलापुर तहसील में 13 गांव प्रभावित बताए गए हैं। बाढ़ राहत एवं शरण के लिए जनपद में 13 बाढ़ चौकियां/शिविर स्थापित कर दिए गए हैं।

आपदा नियंत्रण कक्ष एवं हेल्पलाइन सक्रिय

किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित समाधान एवं सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट में संचालित किया जा चुका है। कंट्रोल रूम के नंबर 05271-244250 और 05271-244550 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आपदा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1077 भी क्रियाशील है।

खाद्यान्न एवं ईंधन आपूर्ति की पूर्व तैयारी के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, ईंधन व अन्य आवश्यक सामग्री की मांग का पूर्व आकलन कर आपूर्ति की समुचित तैयारी रखें।

नगर पालिका को जलनिकासी व साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति में पंपिंग सेट के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था भी पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading