डकैती या ड्रामा- अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला का सच सामने आया

  • पति की अनदेखी से उपजा मानसिक तनाव, महिला ने रची झूठी वारदात
  • फर्जी अपहरण का खुलासा, पुलिस ने बरामद किए गायब जेवरात
  • सच्चाई सामने आई तो महिला ने दिया अपना कबूलनामा

अम्बेडकरनगर।  मंगलवार सुबह आलापुर थाना क्षेत्र के सतरही गांव में एक महिला अर्धनग्न अवस्था में, हाथ बंधे और गले में चार्जर केबिल लपेटे घायल मिली। उसने दावा किया कि तीन अज्ञात बदमाशों ने रात में घर में घुसकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जेवरात लूट लिए। इस खबर से पूरा गांव स्तब्ध रह गया।

पुलिस जांच में उठे सवाल
आलापुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की मदद से जांच शुरू की। मगर, मौके के सबूत और महिला के बयान में विसंगतियां नजर आईं। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर गहन पूछताछ की गई, तो महिला का झूठ पकड़ा गया।

पति का ध्यान पाने की थी साजिश
पुलिस को महिला ने बताया कि वह पिछले दो साल से अपने पति उमेश के साथ चंडीगढ़ जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पति ने मना कर दिया। इसके बाद उसने पति का ध्यान खींचने के लिए झूठी डकैती और दुर्व्यवहार की कहानी रची। उसने अपनी मां को जेवरात देकर आज़मगढ़ भेज दिए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

झूठी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसपी केशव कुमार ने कहा कि ऐसी झूठी घटनाओं से पुलिस संसाधन बर्बाद होते हैं और समाज में अफरातफरी फैलती है। उन्होंने कहा कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading