जूनियर आर्टिस्ट से माता सीता तक, ऐसा रहा साई पल्लवी का फिल्मी सफर

रामायण में सीता के रोल से बढ़ी चर्चा

2017 में भारतीय सिनेमा की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ की घोषणा हुई। इस प्रोजेक्ट से देश के कई बड़े नाम जुड़े। 2021 में फिल्म की को-प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्मों में से एक बताया था।

फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के किरदार के लिए चुना गया। इसके बाद सबसे ज्यादा चर्चा माता सीता की भूमिका को लेकर हुई। आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण समेत कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए।

2023 में साई पल्लवी के नाम पर लगी मुहर

मेकर्स को सीता के किरदार के लिए ऐसे चेहरे की तलाश थी, जिसमें सादगी और खूबसूरती नजर आए। अगस्त 2023 में इस भूमिका के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के नाम की घोषणा की गई।

कभी जूनियर आर्टिस्ट थीं साई पल्लवी

आज साई पल्लवी साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं, लेकिन उनका सफर आसान नहीं रहा। फिल्मों में पहचान बनाने से पहले वह जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी थीं। शुरुआती दौर में उन्हें छोटे-छोटे किरदार मिलते थे और उनके डायलॉग भी सीमित होते थे।

मेडिकल की पढ़ाई के साथ डांस का शौक

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले साई पल्लवी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने साउथ के एक डांस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। वह शो की फाइनलिस्ट तक पहुंचीं, हालांकि विजेता नहीं बन सकीं।

‘राउडी बेबी’ ने बनाया रिकॉर्ड

साई पल्लवी के करियर में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब उनके गाने ‘राउडी बेबी’ ने लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बनाए। गाने के वीडियो ने YouTube पर 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा और साई पल्लवी की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button