मुंबई। लीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार देर रात अपने करीबी दोस्त संजय दत्त के साथ दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। तस्वीरों के साथ सलमान ने भावुक संदेश लिखते हुए संजय दत्त को अपना बड़ा भाई बताया।
सलमान ने लिखा भावुक संदेश
सलमान खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “बाबा फॉरएवर… बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा है हम सबका बाबा और अब अपने बच्चों का भी बाबा। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त। अल्लाह, भगवान और जीसस सब इस आदमी को हमेशा खुश रखें। आई लव यू बाबा।”
दोस्ती का पुराना किस्सा फिर चर्चा में
सलमान और संजय दत्त की दोस्ती बॉलीवुड में मिसाल मानी जाती है। इसी बीच दोनों से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी चर्चा में आ गया। सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने संजय दत्त को अपनी नई BMW M5 कार गिफ्ट करनी चाही थी।
समुद्र में फेंक दी थी कार की चाबी
सलमान के अनुसार, जैसे ही उन्होंने कार संजय दत्त को देने की बात कही, संजय ने कार की चाबी उठाकर समुद्र में फेंक दी। कार की केवल एक ही चाबी थी, जिसके कारण वह कई दिनों तक घर के बाहर खड़ी रही। बाद में चार दिन की तलाश के बाद चाबी बरामद की गई।









