संदीप हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार

एक लाख का इनामी सचिन कुमार STF के हत्थे चढ़ा, हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

  • STF और पीजीआई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार
  • हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
  • किसान पथ के पास से हुई गिरफ्तारी

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी सचिन कुमार को यूपी एसटीएफ और पीजीआई पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे किसान पथ ओवरब्रिज के नीचे डलौना क्षेत्र से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि 27 मई को पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, शूटरों से संपर्क कराने वाले गंगाराम यादव को 15 जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button