नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की भी मौत हुई है। मृतकों की पहचान देवास निवासी अर्पित जाज (21) और कटनी निवासी अक्षत यादव (19) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे।
B.Com सेकंड ईयर में था अर्पित
अर्पित जाज देवास के कैलादेवी क्षेत्र के पास स्थित जय बजरंग नगर का रहने वाला था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था। अर्पित ने 12वीं की पढ़ाई देवास की सेंट्रल इंडिया एकेडमी से पूरी की थी।
अर्पित के पिता भूपेंद्र जाज देवास में ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। रक्षाबंधन के लिए अर्पित घर आया था और 5 सितंबर को ही वापस दिल्ली लौटा था। इसके अगले दिन सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना हो गई।
कटनी का अक्षत B.Com फर्स्ट ईयर का छात्र था
हादसे में कटनी के दुबे कॉलोनी निवासी अक्षत यादव (19) की भी जान चली गई। अक्षत दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
हादसे के बाद दोनों छात्रों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग अपने बच्चों की जानकारी के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
6 सितंबर दोपहर हुआ था हादसा
सत्य निकेतन में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास 6 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत अचानक ढह गई थी। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी।
बताया गया कि इमारत करीब 40 साल पुरानी थी। दिल्ली नगर निगम के रिकॉर्ड में इसे खतरनाक घोषित नहीं किया गया था। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
परिवार देर रात दिल्ली पहुंचा, सोमवार को मिली पुष्टि
अर्पित के परिवार को हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन रविवार देर रात दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अस्पतालों और घटनास्थल पर उसकी तलाश की। इसके बाद सोमवार को अर्पित के शव मिलने की पुष्टि हुई।
परिवार के लिए यह घटना









