जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने जा रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चढ़ी

  • लखनऊ में जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने जा रहे श्रद्धालुओं पर स्कॉर्पियो चढ़ी
  • हादसे में 1 की मौत, 9 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
  • आरोपी ड्राइवर अक्षय सिंह गिरफ्तार, गाड़ी पर भाजपा का झंडा

लखनऊ। लखनऊ के तेलीबाग बाजार (पीजीआई थाना क्षेत्र) में शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु पैदल ही मंदिर जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लोगों को टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर लोग आरोपी ड्राइवर को पकड़ने दौड़े तो उसने कार पीछे करते हुए उन पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी कार को दूसरी गाड़ियों में ठोकता हुआ भागने लगा।

हैरानी की बात यह रही कि कार का एक टायर फटने के बावजूद ड्राइवर रुका नहीं। एक सिपाही ने बाइक से पीछा कर उसे रोका। इस दौरान आरोपी ने सिपाही से हाथापाई भी की, लेकिन पीछे से पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ लिया।

घटना की चश्मदीद कहानी
घायल विजय ने बताया, “ड्राइवर पहले एक गाड़ी में जोरदार ठोकर मारते हुए भीड़ में घुसा। हम लोगों ने रोका तो वह बैक करने लगा और पीछे वाले लोगों को भी रौंदने की कोशिश की। इसी दौरान एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे फंस गया और घिसटता रहा।”

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश के अनुसार, “लड़का गाड़ी को लहराते हुए चला रहा था। डिवाइडर पर भी चढ़ाई और बैक करते हुए कई गाड़ियों को ठोकर मारी।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading