राममंदिर ध्वजारोहण के मद्देनजर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। अयोध्या में राममंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अकबरपुर–अयोध्या मार्ग पर थाना अहिरौली क्षेत्र के अंतर्गत जनपद सीमा स्थित यादव नगर बैरियर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने सुरक्षा तैयारियों और रूट डायवर्जन की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

यादव नगर बैरियर पर सतर्कता, पुलिस फोर्स तैनात

राममंदिर क्षेत्र की ओर बढ़ने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती है।
यादव नगर बैरियर पर लगाई गई पुलिस टीमों को उच्चाधिकाऱियों ने निर्देश दिए कि सभी वाहनों की जांच सतर्कता से की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

एएसपी ने बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग व्यवस्था और निगरानी पद्धति के बारे में जानकारी ली।

रूट डायवर्जन की व्यवस्थाओं की की गई समीक्षा

राममंदिर आयोजन के दौरान बढ़ती आवागमन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए रूट डायवर्जन प्लान की भी मौके पर समीक्षा की गई।
एएसपी ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है, वहां उचित साइन बोर्ड, मार्गदर्शन और पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण इस समय प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में मार्ग अवरुद्ध या अव्यवस्थित नहीं होना चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के निर्देश

साथ ही खुफिया विंग को सक्रिय रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *