अंबेडकरनगर: मतदाता नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में लापरवाही

  • अंबेडकरनगर में SIR के दौरान सफाईकर्मी निलंबित
  • बीएलओ सहयोग में लापरवाही और आदेश उल्लंघन का आरोप
  • जांच अधिकारी नियुक्त, रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपने का निर्देश

अंबेडकरनगर। जनपद में मतदाता नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर ग्राम पंचायत मानिकपुर के राजस्व गांव सिवरा में तैनात सफाईकर्मी सर्वेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के तहत बीएलओ के सहयोग को सफाईकर्मियों का दायित्व बताया गया था, जिसमें उक्त कर्मचारी अनियमित पाया गया।

सफाईकर्मी की लापरवाही, प्रशासन ने लिया कड़ा कदम

भीटी के एडीओ पंचायत प्रभात सिंह ने बताया कि सर्वेश कुमार सिंह ने शासन और प्रशासन के महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग नहीं दिया। इसके अलावा आदेश का उल्लंघन करते हुए वे अनधिकृत रूप से ब्लॉक मुख्यालय में घूमते पाए गए।

उच्चाधिकारियों की स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही के कारण डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय ने तत्काल प्रभाव से सफाईकर्मी को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

सफाईकर्मियों को दिया गया विशेष दायित्व

मतदाता नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ के सहयोग के लिए सफाईकर्मियों को निम्नलिखित जिम्मेदारी दी गई थी:

गणना प्रपत्रों का वितरण

प्रपत्रों का संकलन

फीडिंग और डिजिटल अपलोड में सहयोग

सफाईकर्मी सर्वेश कुमार सिंह ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हुई और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button