बीएनकेबी पीजी कॉलेज में छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा

अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित बी.एन.के.बी.पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर में मिशन शक्ति फेज-5 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, कानूनी सहायता और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में जागरूकता, संवाद और सहभागिता का विशेष माहौल देखने को मिला।

छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का मंत्र

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रेनू वर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर ने मिशन शक्ति फेज-5 की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिसमें शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण तीनों बिंदुओं को केंद्र में रखा गया है।

महिला थाना की SO ने बताया – पुलिस है मददगार

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एसओ महिला थाना ज्योति वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब महिलाओं को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि भरोसे के साथ मदद लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, “आपकी सुरक्षा ही हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया कि किसी भी आपात स्थिति में महिला थाना बिना झिझक संपर्क किया जा सकता है।

एसआई हर्षित पांडेय ने बताए हेल्पलाइन नंबर

उपनिरीक्षक हर्षित पांडेय ने छात्राओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि ये नंबर 24×7 उपलब्ध हैं और बिना किसी डर के इनका प्रयोग किया जा सकता है।

छात्राओं ने रखे विचार, बढ़ाया कार्यक्रम का प्रभाव

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने भी मंच से अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शिक्षा में जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताया और इसमें सक्रिय भागीदारी की बात कही।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading