नई दिल्ली। 6 अगस्त को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 250 अंकों की बढ़त के साथ 78,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 10 अंकों की तेजी के साथ 24,650 पर पहुंच गया।
इन सेक्टरों में खरीदारी
आज के कारोबार में बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला।
जूनिपर ग्रीन एनर्जी की दमदार लिस्टिंग
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयर NSE पर ₹245 और BSE पर ₹242 पर लिस्ट हुए। यह इसके ₹225 के इश्यू प्राइस से करीब 9% अधिक है।
IPO को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
जूनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO 30 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक खुला था। कंपनी ने ₹214 से ₹225 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। इस IPO को कुल 7.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।









