सोना-चांदी महंगे, गोल्ड ₹1.43 लाख के पार

24 कैरेट सोने में ₹381 और चांदी में ₹2,130 की बढ़त, निवेशकों के लिए ETF बना विकल्प

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 4 अगस्त को बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 381 रुपये बढ़कर 1.43 लाख रुपये पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,130 रुपये बढ़कर 2.19 लाख रुपये हो गई।

इस वर्ष सोने की कीमत में करीब 10 हजार रुपये की तेजी आई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रुपये के ऊपर था, जो अब 1.43 लाख रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, चांदी की कीमत में इस अवधि के दौरान करीब 12 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में निवेशक चरणबद्ध तरीके से निवेश कर सकते हैं। उनका अनुमान है कि वर्ष के अंत तक सोना 1.60 लाख रुपये और चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक गोल्ड ETF और सिल्वर ETF के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। इनकी खरीद-बिक्री शेयर बाजार की तरह होती है और कम राशि से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button