लखनऊ में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़

लखनऊ। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। बीकेटी स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका देवी दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लगभग एक किमी लंबी कतार लगी हुई है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की है।

पुराने लखनऊ के चौक स्थित कालीबाड़ी मंदिर में मां काली की विशेष पूजा और हवन का आयोजन हुआ। बंगाली समुदाय द्वारा दुर्गा स्तुति और संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बने दुर्गा पंडाल में भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। मंदिर परिसर में माता के अलग-अलग रूपों की झांकी सजाई गई है और पूरे दिन भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा है।

महानगर और इंदिरा नगर के कई दुर्गा मंदिरों में भी सुबह से विशेष पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों की रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी और भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

नवरात्रि इस बार 10 दिनों की रहेगी, जिसमें दुर्गाष्टमी 31 सितंबर, महानवमी 1 अक्टूबर और दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading