अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिले की शशि यादव को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी शशि यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
शशि यादव की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने से महिला सभा के संगठनात्मक काम को मजबूती मिलेगी।
शशि यादव की नियुक्ति को जिले के लिए भी महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
बोलीं- पूरी निष्ठा से निभाएंगी जिम्मेदारी
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शशि यादव ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रियता से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।









