लखनऊ में शिया समुदाय का इजराइल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन

  • मौलाना कल्बे जव्वाद ने ट्रंप और नेतन्याहू की तस्वीरें जलाकर जताया विरोध
  • मौलाना बोले– “हिंदुस्तान से शर्मिंदा हैं, भारत को ईरान का साथ देना चाहिए”
  • प्रदर्शनकारियों ने लगाए “ट्रंप मुर्दाबाद” और “I Stand with Iran” के नारे

लखनऊ। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद शिया मुसलमानों ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने की। इस दौरान ट्रंप और नेतन्याहू की तस्वीरें जलाई गईं और अमेरिका-इजराइल के खिलाफ तीखे नारे लगाए गए।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “हम अपने हिंदुस्तान से शर्मिंदा हैं, जो इजराइल का साथ दे रहा है। भारत को ईरान का समर्थन करना चाहिए न कि अमेरिका और इजराइल जैसे जालिमों का।” उन्होंने कहा कि जो जुल्म के साथ खड़ा है, वह खुद अन्यायी है।

‘ट्रंप मुर्दाबाद’, ‘I Stand with Iran’ के लगे नारे

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में “ट्रंप मुर्दाबाद”, “I Stand with Iran” और ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के समर्थन में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। मौलाना जव्वाद ने कहा कि फलस्तीन के ग़ज़ा में इजराइल ने अब तक 65,000 से अधिक बेगुनाहों की हत्या की है, स्कूल, अस्पताल और शरणस्थलों पर बमबारी की जा रही है, और जो जिंदा हैं वे भूख से मर रहे हैं।

रक्षामंत्री से मिलकर भारतीयों की वापसी की मांग करेंगे

प्रदर्शन के दौरान मौलाना जव्वाद ने यह भी ऐलान किया कि वे जल्द ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर ईरान और इराक में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट करवाकर वापस लाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु, छात्र और कामगार विदेश में फंसे हैं, जिन्हें सरकार को सुरक्षित वापस लाना चाहिए।

‘इजराइल और अमेरिका असल आतंकवादी हैं’

मौलाना ने अमेरिका और इजराइल को आतंक का सबसे बड़ा स्रोत बताते हुए कहा कि अमेरिका हथियार देता है और इजराइल उनसे फलस्तीनियों का कत्लेआम करता है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह इजराइल का समर्थन करना बंद करे और खुले तौर पर ईरान का साथ दे।

इस पूरे विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों शिया समुदाय के लोग शामिल हुए और उन्होंने मौलाना के साथ मिलकर इजराइल-अमेरिका के खिलाफ अपना विरोध जताया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस तैनात रही।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading