विश्व पर्यटन दिवस पर शिव बाबा धाम चमका

157 घंटे महासफाई अभियान में चला विशेष अभियान

  • विश्व पर्यटन दिवस पर शिव बाबा धाम में सफाई अभियान
  • 157 घंटे महासफाई अभियान के तहत हुई सफाई
  • मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव
  • झाड़ियों और घास की कटिंग कर परिसर किया गया व्यवस्थित

अंबेडकरनगर। विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को अकबरपुर नगर पालिका ने प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शिव बाबा धाम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ और ‘157 घंटे महासफाई अभियान’ के तहत चलाए गए अभियान में मंदिर परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई। मच्छरों और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा, ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कराया गया।

सफाई नायक अंकित अग्रहरि के नेतृत्व में सफाई मित्रों की टीम सुबह से शिव बाबा धाम परिसर में जुटी रही। परिसर में जमा कूड़ा हटाने के साथ उन स्थानों की भी सफाई की गई, जहां झाड़ियां और घास उग आई थी। अनावश्यक झाड़ियों और घास की कटिंग कर परिसर को साफ और व्यवस्थित किया गया।

संक्रमण से बचाव के लिए कराया छिड़काव

बारिश के मौसम में मच्छरों और संक्रामक रोगों की आशंका को देखते हुए मंदिर परिसर में मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर और चूने का सघन छिड़काव कराया गया। नगर पालिका की टीम ने सार्वजनिक हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई पर ध्यान दिया।

अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थल को स्वच्छ रखने के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना रहा। ‘क्लीन टूरिस्ट साइट’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ की थीम के तहत नगर पालिका ने लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

‘धार्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक धरोहर’

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थल सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनकी स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्व पर्यटन दिवस पर शिव बाबा धाम को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/ambedkarnagar-lpg-ekyc-subsidy/#google_vignette

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button