ठाणे अस्पताल मारपीट में पार्षद गिरफ्तार

डॉक्टरों से मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद समेत चार गिरफ्तार, एक डॉक्टर ने छोड़ा शहर

  • शिवसेना पार्षद समेत चार आरोपी गिरफ्तार
  • NICU में बेड नहीं मिलने पर हुआ विवाद
  • डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से मारपीट
  • एक डॉक्टर ने नौकरी छोड़ ठाणे छोड़ा

महाराष्ट्र के ठाणे में अस्पताल के भीतर डॉक्टरों से मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया है। घटना के बाद एक डॉक्टर ने नौकरी से इस्तीफा देकर ठाणे छोड़ दिया और कहा कि डर के माहौल में काम करना संभव नहीं है।

यह घटना सोमवार को कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) के शास्त्री नगर अस्पताल में हुई। अस्पताल के NICU में बेड खाली नहीं होने पर डॉ. सृष्टि बाविस्कर और डॉ. वैभव सालुंखे ने नवजात के परिजनों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी।

इस बात से नाराज परिजनों ने शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को अस्पताल बुलाया। आरोप है कि वह तीन साथियों के साथ पहुंचे और डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button