करोड़पति कारोबारी हत्याकांड में बहू की नौकर से चैट ने खोले राज

बोली- तुम्हारी गर्लफ्रेंड है या नहीं?

नई दिल्ली। करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में बहू शालू और नौकर विशाल के बीच हुई WhatsApp चैट सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की आरोपी बहू शालू ने विशाल से बातचीत की शुरुआत करते हुए उससे निजी सवाल पूछे थे। दोनों के बीच करीब तीन महीने से बातचीत चल रही थी। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान शालू ने विशाल को भरोसे में लिया और ससुर की हत्या के लिए राजी किया।

शालू ने पूछा- तुम्हारी गर्लफ्रेंड है या नहीं?

पुलिस के अनुसार, शालू ने विशाल को मैसेज कर पूछा था- “तुम यार हो तो स्मार्ट। तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अभी तक शादी क्यों नहीं की।” जांच में सामने आया है कि शुरुआत में विशाल शालू को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेजता था, लेकिन शालू की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता था।

पुलिस का कहना है कि करीब तीन महीने पहले शालू ने खुद विशाल को मैसेज करना शुरू किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई।

धीरे-धीरे बढ़ी बातचीत, पुलिस को साजिश का शक

पुलिस के मुताबिक, लगातार बातचीत के दौरान शालू ने विशाल का भरोसा जीता। जांच एजेंसी का दावा है कि इसके बाद उसने विशाल को अपने ससुर की हत्या के लिए तैयार किया। पुलिस अब दोनों के बीच हुई बातचीत के आधार पर हत्या की पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

हत्या के बाद डिलीट कर दी गईं ज्यादातर चैट

पुलिस को विशाल के मोबाइल फोन से शालू और उसके बीच हुई कुछ चैट मिली हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को हत्या के बाद दोनों के बीच हुई ज्यादातर बातचीत डिलीट कर दी गई थी। अब पुलिस डिलीट की गई चैट को रिकवर करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button