परीक्षा के दौरान छठवीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में मचा कोहराम

पूरी तरह स्वस्थ था छात्र, एग्जाम के बाद हुआ बेहोश

डॉक्टरों की कड़ी मेहनत भी नहीं बचा सकी जान

स्कूल में शोक, परीक्षा रोकी गई

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके स्थित माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छठवीं कक्षा के एक छात्र की परीक्षा के दौरान हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना कॉलेज परिसर में आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान हुई। छात्र की पहचान अमेय सिंह उर्फ आरव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरव सुबह पूरी तरह स्वस्थ हालत में परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा था। वह अपने सहपाठियों के साथ कक्षा में बैठकर अंग्रेजी का पेपर हल कर रहा था। करीब ढाई घंटे तक परीक्षा देने के बाद उसने पानी पिया, अपनी कॉपी जमा की और जैसे ही अपनी डेस्क की ओर बढ़ा, अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा

स्कूल में मचा हड़कंप, तुरंत शुरू किया गया प्राथमिक उपचार

छात्र के गिरते ही परीक्षा कक्ष में मौजूद शिक्षक और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्कूल के एनसीसी इंचार्ज राजन सिंह परिहार ने बताया कि बच्चे को स्कूल परिसर में ही प्राथमिक उपचार और सीपीआर दिया गया, लेकिन जब काफी प्रयासों के बाद भी उसे होश नहीं आया तो आनन-फानन में उसे भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल (BRD अस्पताल) ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिश नाकाम, ‘ब्रॉट डेड’ घोषित

अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश की। काफी देर तक CPR दिया गया, लेकिन आरव के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया, यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

BRD अस्पताल महानगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत दीक्षित ने बताया,
“सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर एक छठवीं कक्षा के छात्र को अचेत अवस्था में लाया गया था। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।”

पूरी तरह स्वस्थ होकर आया था छात्र, किसी को नहीं था अंदेशा

स्कूल प्रशासन के अनुसार, आरव सुबह जब स्कूल आया था, उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था। परीक्षा के दौरान भी उसने किसी तरह की बेचैनी या असहजता की शिकायत नहीं की थी। शिक्षक भी इस बात से हैरान हैं कि अचानक उसे ऐसा क्या हुआ, जिससे उसकी जान चली गई

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *