सोनिया ने शांतिवन जाकर दी नेहरू को श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज यहां उनके समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती गांधी ने पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारे भी उड़ाए।

इससे पहले पंडित नेहरू को उनके उद्धरण के साथ याद करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा “हमें जो चाहिए वह है शांति के माहौल की अगली पीढ़ी : पंडित जवाहरलाल नेहरू। भारत के पहले प्रधान मंत्री को याद कर रहा हूँ जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया।”

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पंडित नेहरू के एक विचार के साथ उन्हें उद्धत करते हुए कहा “भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय उसकी भूमि पर रहने वाले इन सबकी जय है: पंडित जवाहर लाल नेहरू। भारत माता की जय में किसानों की जय है, जवानों की जय, श्रमिकों की जय है।’

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *