कृति सेनन के एड विवाद पर सोनू निगम का फर्जी बयान वायरल

सोनू निगम ने रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा- मैंने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया

सिंगर सोनू निगम ने एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद से जुड़े अपने कथित बयान का खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

फर्जी बयान के आधार पर खबर चलाने का आरोप

दरअसल, एक मीडिया पब्लिकेशन ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सोनू निगम ने कृति सेनन के विज्ञापन विवाद को लेकर हिंदू धर्म और सहिष्णुता से जुड़ी टिप्पणी की है। रिपोर्ट की हेडिंग में लिखा गया था- “हिंदू सहिष्णु हैं, उनके धैर्य की परीक्षा मत लो: कृति सेनन एड विवाद पर सोनू निगम”

सोनू निगम ने इस खबर को शेयर करते हुए नाराजगी जताई और साफ किया कि यह बयान उनका नहीं है। उन्होंने मीडिया को ऐसे फर्जी बयान के आधार पर खबर चलाने के लिए फटकार भी लगाई।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर हुआ था विवाद

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन में उनके पहनावे और कुत्ते को राखी बांधने के दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था। इसके बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने विज्ञापन हटाते हुए कहा था कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button