एसटीएफ ने MDMA तस्करी का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

लखनऊ में एसटीएफ ने MDMA तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह को धर दबोचा

गोसाईगंज, सुल्तानपुर रोड से 523 ग्राम MDMA बरामद, कीमत ~80 लाख रुपए

गिरफ्तार तस्कर: मोहम्मद मुजीब (लालबाग) और मुकेश सिंह (भदोई)

लखनऊ। गोसाईगंज इलाके में सुल्तानपुर रोड स्थित गब्बर ढाबा के पास एसटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह को दबोचते हुए 523 ग्राम MDMA बरामद की है। इस ड्रग की अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई गई है।

एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे तस्करों की सफारी कार को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोधिपुरवा लालबाग निवासी मोहम्मद मुजीब और सुरियावां संत रविदास नगर भदोई निवासी मुकेश सिंह के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एक गैंग का हिस्सा हैं, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई और बिहार में MDMA की सप्लाई करता है। गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद मुजीब अपने घर पर अलग-अलग रसायनों को मिलाकर MDMA तैयार करता था। मुजीब ने बताया कि इसे बनाने का तरीका वाराणसी निवासी अभय सिंह ने सिखाया था, जो पहले मुंबई में MDMA के साथ पकड़ा जा चुका है।

गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ गोसाईगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ की कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों के नेटवर्क को भारी झटका लगा है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *