500 मीटर लंबी लाइन में छात्र और कर्मी लेकर पहुंचे प्रसाद

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूजा-अर्चना करके वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। प्रसाद लेने के लिए करीब 500 मीटर लंबी लाइन लगी।

KGMU में यह 114वां वसंतोत्सव है। सवा तीन सौ से अधिक मेडिकोज ने मंदिर परिसर के पार्क को फूलों से सजाया, रंगोली बनाई और सेल्फी प्वाइंट बनाया। सजावट का काम गुरुवार शाम से शुरू हुआ था।

MBBS 2024 बैच के छात्र दीपक ने बताया कि मां सरस्वती के पूजन के लिए चंद्रिका देवी मंदिर से मां की विशेष ज्योति लाई गई। यही परंपरा हर साल पूजन और अर्चना में निभाई जाती है।

KGMU प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि वसंतोत्सव की तैयारी में सभी का सहयोग रहता है। इस साल 2024 बैच के छात्रों को मुख्य जिम्मेदारी दी गई थी, जिन्होंने पूरी तैयारी का ध्यान रखा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *