
- जेल में बंद ठग ने दिवंगत किम फर्नांडिस की याद में जैकलीन को भेजा भावुक संदेश
- सुकेश की नई चाल: चिट्ठियों के जरिए फिर सुर्खियों में आने की कोशिश
- ‘किम्स गार्डन’ के बहाने जैकलीन से जुड़ाव बनाए रखने की कोशिश
नई दिल्ली। 200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन की दिवंगत मां किम फर्नांडिस को समर्पित किया ‘ईस्टर गिफ्ट’, वेटिकन चर्च में भी करवाया विशेष मास200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन की दिवंगत मां किम फर्नांडिस को समर्पित किया ‘ईस्टर गिफ्ट’, वेटिकन चर्च में भी करवाया विशेष मास200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन की दिवंगत मां किम फर्नांडिस को समर्पित किया ‘ईस्टर गिफ्ट’, वेटिकन चर्च में भी करवाया विशेष मास 200 करोड़ की ठगी के मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को लिखा गया उसका इमोशनल लेटर, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुकेश ने यह चिट्ठी जैकलीन की मां किम फर्नांडिस के निधन पर संवेदना जताने के लिए भेजी है।
बाली में बनवाया ‘किम्स गार्डन’
सुकेश ने चिट्ठी में दावा किया कि उसने इंडोनेशिया के बाली में एक खास प्राइवेट गार्डन बनवाया है, जिसमें किम की पसंदीदा लिली और ट्यूलिप फूल लगाए गए हैं। इस गार्डन का नाम रखा गया है – ‘किम्स गार्डन बाय जैकलीन फर्नांडिस’। उसने इसे ‘ईस्टर गिफ्ट’ बताते हुए लिखा – “मैं तुम्हें ये गार्डन गिफ्ट कर रहा हूं, ईस्टर के तोहफे के रूप में… मां की याद में। मैं इस बुरे वक्त में तुम्हारे साथ हूं।”
वेटिकन में करवाया विशेष मास
चिट्ठी में आगे सुकेश ने यह भी लिखा कि उसने वेटिकन चर्च में एक विशेष ईस्टर मास अरेंज कराया है, क्योंकि किम को वह चर्च बेहद प्रिय था। उसने यह भावुक बात भी कही – “मां जरूर फिर जन्म लेंगी, हमारी बेटी बनकर। वो हमारे साथ हैं, हमारे अंदर हैं, हमारे आसपास हैं। मुझे पता है तुम दर्द में हो, लेकिन मेरी जान, मैं इससे भी ज्यादा दर्द में हूं।”
लगातार सुर्खियों में रहने की कोशिश
यह पहली बार नहीं है जब सुकेश जैकलीन के नाम चिट्ठी लिखकर सुर्खियों में आया हो। जेल में रहते हुए वह पहले भी इस तरह की चिट्ठियों के जरिए खबरों में बना रहा है। हालांकि अब जैकलीन फर्नांडिस अपनी निजी जिंदगी से आगे बढ़ चुकी हैं और अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
जैकलीन की आने वाली फिल्में
जैकलीन जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।








