नई काशीराम कॉलोनी में नवविवाहित महिला की संदिग्ध मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित नई काशीराम कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ने फांसी लगाई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दोपहर में मिली घटना की जानकारी

घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सामीन, पत्नी समीर, निवासी नई काशीराम कॉलोनी, थाना पारा के रूप में हुई है। सामीन को अचेत अवस्था में पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे एरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो महीने पहले हुआ था विवाह

जानकारी के अनुसार, सामीन मूल रूप से मलिहाबाद क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब दो माह पहले 5 अक्टूबर को पारा थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी समीर से हुई थी। समीर पेशे से वेटर है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पति मौके पर पहुंचा और पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

मृतका के ससुर का नाम जमील और सास का नाम रहसून बताया गया है। पुलिस ने घर और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *