स्थानीय निवासियों से बातचीत कर लिया समस्याओं का फीडबै

  • अकबरपुर उसरहवा गली में हर साल बारिश में जलभराव की समस्या
  • ईओ बिना सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया
  • नालों की सफाई और जलनिकासी के लिए तत्काल निर्देश

अकबरपुर नगर क्षेत्र की उसरहवा गली में हर वर्ष बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ है। शनिवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) बिना सिंह स्वयं मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने गली में जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात में गली जलमग्न हो जाती है और पानी घरों तक घुस जाता है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इस पर ईओ ने नगर पालिका कर्मियों को निर्देश दिए कि नालों की तत्काल सफाई कराई जाए और जलनिकासी की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हर साल होती है परेशानी, अब तक नहीं मिला समाधान

उसहवा गली के निवासियों ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी कठिनाई होती है। कई बार जलभराव के कारण गंदा पानी घरों में घुस जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।

स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि पूर्व में शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन इस बार अधिशासी अधिकारी के मौके पर आने से उम्मीद जगी है कि समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading