संस्थागत प्रसव बढ़ाने को आशाओं को दिए जाएंगे लक्ष्य : जिलाधिकारी

कटेहरी (अंबेडकरनगर)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, एनसीडी, टीबी उन्मूलन एवं आयुष्मान योजना से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यों में सुधार करें, लापरवाही पर कार्रवाई तय है।

संस्थागत प्रसव में लाएं बढ़ोत्तरी, आशाओं को तय होंगे लक्ष्य

बैठक में जिलाधिकारी ने कटेहरी ब्लॉक में संस्थागत प्रसव में आ रही गिरावट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्य दिए जाएंगे। हर आशा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल में हो। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया कि बीसीपीएम (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) और डीसीपीएम (डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) की जिम्मेदारी तय करते हुए जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

टीकाकरण में लापरवाही नहीं, छूटे बच्चों की सूची बनाएं

टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एएनएम से सत्रों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि टीकाकरण सत्र शुरू होने से पहले आईडी लॉगिन न किया जाए। सभी छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उनका समय पर टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डाटा अपलोडिंग में देरी या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एनसीडी लक्ष्य से पीछे स्वास्थ्यकर्मी, सीएचओ को भेजा जाएगा नोटिस

गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनसीडी) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे हैं। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि जिन सीएचओ की प्रगति 40% से कम है, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही, 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों की बीपी और शुगर की जांच पंचायत सहायकों की मदद से अनिवार्य रूप से कराई जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading